बलियापुर में पांच घायल

निरसा-बलियापुर मुख्य मार्ग दुधिया क्रशर के पास सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गये.

बलियापुर. निरसा-बलियापुर मुख्य मार्ग दुधिया क्रशर के पास सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गये. निरसा से तेज गति से आ रही एक स्कूटी ने इसी दिशा में जा रही एक बाइक को जोरदार धक्का मार दिया, जिससे दोनों बाइक पर सवार व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर पड़े. इस दौरान स्कूटी सवार गोविंदपुर स्थित गायडहरा निवासी अजीमुद्दीन अंसारी एवं स्कूटी के पीछे बैठा राहुल मोदी व बाइक चालक हरेंद्र महतो उनकी बाइक के पीछे बैठी उनकी पत्नी सुमित्रा देवी एवं 12 वर्षीया पुत्री नेहा घायल हो गयी. मौके पर क्रशर संचालक बलियापुर समाजसेवी कुलदीप अग्रवाल ने 108 एंबुलेंस बुलाकर पांचों घायलों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भिजवाया. दूसरी सड़क दुर्घटना गोविंदपुर रोड पर पांडेयडीह के पास घटी. यहां मोहनपुर के रामेश्वर महतो अपनी बाइक से पांडेयडीह से अपना घर मोहनपुर जा रहा था. पीछे से तेज रफ्तार से आ रही एक अन्य बाइक ने उसकी बाइक को पीछे से धक्का मार दिया, जिससे बाइक सवार रामेश्वर महतो घायल हो गया. उसे इलाज के लिए बलियापुर ले जाया गया. धक्का मारने वाली बाइक सवार बाइक छोड़ वहां से भाग निकला. पुलिस ने चारों बाइक को जब्त कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >