कोयला भवन सब स्टेशन की झांड़ी में लगी आग, घंटों गुल रही बिजली

देखते ही देखते आग ने धारण कर लिया विकराल रूप

वरीय संवाददाता, धनबाद,

बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन परिसर स्थित बिजली सब स्टेशन के समीप की झांड़ी में शुक्रवार को आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. बीसीसीएल के सुरक्षा कर्मी व सीआइएसएफ ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी. एक दमकल की मदद से करीब डेढ़ से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. इस दौरान कोयला भवन व कोयला नगर आवासीय परिसर में करीब तीन-चार घंटे तक बिजली गुल रही. बता दें कि कोयला भवन स्थित सब स्टेट से बिजली के कई तार (केबल) पास हुए हैं. इसमें दिन के करीब एक बजे शॉर्ट सर्किट एक केबल पंक्चर हो गया व पास की झाड़ी में आग लग गयी. उक्त बिजली के तार की मरम्मति में करीब तीन-चार घंटे लगे. इस कारण कोयला भवन व कोयला नगर में बिजली गुल रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >