कोयला नगर शॉपिंग कांप्लेक्स के पास झाड़ियों में लगी आग

आग की चपेट में आने से कई पेड़ों को नुकसान

धनबाद.

कोयला नगर स्थित शॉपिंग कांप्लेक्स के पास गुरुवार की दोपहर झाड़ियों में आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने कई पेड़ों को अपनी चपेट में ले लिया. इससे कुछ देर के लिए यहां अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना बीसीसीएल मुख्यालय व अग्निशमन विभाग को दी. मौके पर पहुंची बीसीसीएल व अग्निशमन विभाग की दमकल गाड़ी ने आग पर काबू पाया. इस घटना में शॉपिंग कांप्लेक्स के पास कई पेड़ों को नुकसान पहुंचा है. अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. शॉपिंग कांप्लेक्स के पास पान, सिगरेट की दुकानें हैं. संभवत: किसी के सिगरेट पीकर झाड़ियों में फेंक देने से आग लगी हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >