Dhanbad News: उत्पाद दारोगा से दुर्व्यवहार मामले में होटल संचालक समेत तीन पर प्राथमिकी

Dhanbad News: उत्पाद दारोगा से दुर्व्यवहार मामले में होटल संचालक समेत तीन पर प्राथमिकी

Dhanbad News: लोयाबाद में गुरुवार की रात एक होटल में छापेमारी के दौरान हुए हंगामा व दारोगा से दुर्व्यवहार के मामले में मामला दर्ज किया गया है. लोयाबाद पुलिस ने मामले का अनुसंधान शुरू कर दिया है. पुलिस ने उत्पाद दारोगा कुलदीप कुमार की शिकायत पर होटल संचालक रवि साव, चंदन साव और राजेश साव पर मामला दर्ज किया है. बताया जाता है कि गुरुवार की शाम लोयाबाद मोड़ स्थित एक होटल में उत्पाद विभाग की टीम द्वारा छापेमारी की जा रही थी, उसी दौरान कुछ लोगों ने दारोगा कुलदीप कुमार का कॉलर पकड़ लिया और अभियुक्त को छुड़ा कर ले गये.

स्थानीय लोगों ने कहा : दूसरे होटल में हुई थी छापेमारी

छापेमारी के दौरान सात बोतल बीयर बरामद की गयी. मामले में स्थानीय लोगों का कहना था कि उत्पाद विभाग की टीम किसी दूसरे होटल में छापेमारी करने गयी थीथी और किसी दूसरे के होटल संचालक को पकड़कर ले जाया जा रहा था, जिसका लोगों ने विरोध किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >