Dhanbad News : डुमरा मोड़ पर सब्जी हटाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Dhanbad News : डुमरा मोड़ पर सब्जी हटाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Dhanbad News : डुमरा मोड़ पर सब्जी दुकान हटाने को लेकर मंगलवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. सूचना मिलने पर बाघमारा पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया. इस संबंध में डुमरा लोहार टोला निवासी सब्जी विक्रेता शांति देवी ने डुमरा तेली बस्ती निवासी संतोष महतो के खिलाफ सड़क किनारे से जबरन सब्जी दुकान हटाने को लेकर गाली गलौज कर जान मारने की धमकी देने, चेन छीनने तथा अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है. कहा है कि बीच बचाव करने आये उसकी पुत्री के साथ भी संतोष ने मारपीट की. लोगों ने मां- बेटी की जान बचायी. वही दूसरी ओर संतोष महतो ने भी शांति देवी एवं उनकी पुत्री के खिलाफ शिकायत की है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >