Dhanbad News: करमाटांड़ टाउनशीप में दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

Dhanbad News: कॉलोनी में शिफ्ट करने आया था परिवार, पुलिस कर रही जांच

Dhanbad News: कॉलोनी में शिफ्ट करने आया था परिवार, पुलिस कर रही जांच Dhanbad News: बीसीसीएल करमाटांड़ टाउनशीप में शनिवार को शिफ्टिंग को ले दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी. घटना में चार लोग घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. पीड़ित पक्ष की लक्ष्मी देवी व मेहंदी देवी सहित अन्य लोगों का कहना है कि वे नॉर्थ तिसरा से करमाटांड़ टाउनशिप शिफ्ट होने आये थे. वे क्वार्टर के पास पहुंचे हुए थे कि वहां पहले से कब्जा जमाये लोगों ने लाठी डंडा व रॉड से हमला कर दिया. दो पहिया वाहनों की तोड़फोड़ की. घटना को अंजाम देने के बाद दूसरे पक्ष के लोग क्वार्टर की छत पर चढ़ गये और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया. पीड़ित पक्ष ने गौतम भुईयां, पुरुषोत्तम भुईयां, छुटू भुईयां व अशोक भुईयां पर मारपीट का आरोप लगाया है. इस संबंध में बलियापुर थाना प्रभारी आशीष भारती का कहना है कि मामले की सूचना मिली है. लिखित शिकायत मिलते पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >