Dhanbad News : फायरिंग मामले में आरोपी के परिजनों से पूछताछ

Dhanbad News : फायरिंग मामले में आरोपी के परिजनों से पूछताछ

Dhanbad News : निरसा थाना क्षेत्र के खुदिया कालीमाटी तीन नंबर आवासीय कॉलोनी में दो दिन पहले हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को कोई सफलता अब तक हाथ नहीं लगी है. हालांकि दो दिनों से पुलिस इस मामले में आरोपी युवराज सिंह के पिता महताडीह निवासी गुरुपद सिंह एवं उसके छोटे पुत्र को थाना में ही बैठा कर रखा गया है. पुलिस युवराज सिंह, धनिया सिंह सहित अन्य की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. इस मामले में पुलिस न्यायालय से आदेश से भी ले रही है. मामले को लेकर चर्चा है कि पुलिस जल्दी ही इस मामले में कुर्की वारंट निर्गत करवा सकती है. ज्ञात हो कि फर्स्ट जनवरी के दिन बकाया पैसा मांगने को लेकर हवाई फायरिंग की गयी थी. इसे लेकर नामजद प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने आधा दर्जन खोखा भी बरामद किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >