Dhanbad News: अस्पताल में मौत से जूझ रही नवजात को परिजनों ने छोड़ा

परिजनों द्वारा बच्ची को छोड़कर चले जाने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने प्रशासन से लगायी मदद की गुहार.

धनबाद के असर्फी अस्पताल में मानवीय संवेदना को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आयी है. यहां एक नवजात बच्ची, जो जन्म के बाद से ही जीवन-मृत्यु के बीच संघर्ष कर रही है, उसे छोड़कर परिजन चले गये हैं. उक्त नवजात अस्पताल के आइसीयू में वेंटिलेटर पर है. बच्ची के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन को लिखित रूप में यह कहकर अपनी जिम्मेदारी से हाथ खींच लिया कि वे आगे इलाज कराने में असमर्थ हैं. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बच्ची के साथ अगर कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी उनकी ही होगी. इसके बाद से परिजन न तो अस्पताल आ रहे हैं और न ही बच्ची की सुध ले रहे हैं.

चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को दी सूचन

अस्पताल प्रबंधन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चाइल्ड वेलफेयर कमेटी और धनबाद पुलिस को इसकी सूचना दी है. वहीं बच्ची के बेहतर इलाज के लिए उसे किसी अन्य सक्षम अस्पताल में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया गया है. सूचना के अनुसार बच्ची का जन्म नौ जनवरी 2026 को हुआ था. इधर मामले को लेकर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के पूर्व चेयरमैन उत्तम मुखर्जी ने मुख्यमंत्री को एक्स पर पोस्ट कर बच्ची के इलाज के लिए सहयोग की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashok kumar

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >