छह मई को बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना

आगामी छह मई से मौसम में परिवर्तन की संभावना है.

वरीय संवाददाता, धनबाद छह मई से मौसम में बदलाव होगा. मौसम विभाग, रांची ने छह मई को धनबाद समेत उत्तर पूर्वी भागों में हल्के मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जतायी है. मौसम विभाग के अनुसार छह व सात मई को बारिश से जिलेवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी. पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट आयेगी. इधर, शुक्रवार को गर्मी का सितम जारी रहा. शुक्रवार को अधिकतम 40 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया. हालांकि हवा में ठंडेपन का अहसास हुआ. इससे सूरज ढलने के बाद लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी मौसम इसी तरह बना रहेगा. हालांकि, रविवार को हीट वेव की संभावना जतायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >