नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय की रिक्त सीटों पर होगा नामांकन

नामांकन प्रक्रिया को अप्रैल में पूर्ण करने का निर्देश

धनबाद.

अभय सुंदरी बालिका उच्च विद्यालय परिसर में संचालित नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय की रिक्त सीटों पर नामांकन लिया जायेगा. नामांकन प्रक्रिया को अप्रैल में पूर्ण करने का निर्देश झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने दिया है. इस विद्यालय में अभी नौवीं और 10वीं में केवल 30 रिक्त सीटों पर ही नामांकन लिया जायेगा. वहां कुल 160 सीट हैं. इसमें पहली से आठवीं कक्षा में 100 सीट है. 30 सीट नौवीं में और 30 सीट 10वीं कक्षा में है. इसमें पहली से आठवीं कक्षा में एक भी सीट रिक्त नहीं है. नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में अनाथ या एकल अभिभावक के बच्चे, ऐसे बच्चे जिनका कोई घर नहीं हो, ऐसे बच्चे जिनके गांव या टोला में एक भी सरकारी विद्यालय नहीं है , मानव तस्करी से प्रभावित बच्चे आदि जैसी समस्याओं से जूझने वाले बच्चे शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >