गर्मी से परेशान कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन स्थित एमपी एंड आर डिपार्टमेंट का हाल

वरीय संवाददाता, धनबाद.

गर्मी से परेशान बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन स्थित एमपी एंड आर डिपार्टमेंट के कर्मचारियों ने बुधवार को कार्य बहिष्कार कर दिया. कर्मचारियों ने कार्यालय में कूलर या एसी लगाने की मांग को लेकर पेन डाउन कर काम रोक दिया. ऐसे में नियोजन व ट्रांसफर-पोस्टिंग समेत कई कार्य बाधित रहे. कर्मियों ने बताया कि कार्यालय में कमरे के अंदर काफी गर्मी है. ऐसे में यहां काम करना बहुत मुश्किल हो गया है. इधर जनता मजदूर संघ (कुंती गुट) के शाखा सचिव अरुण प्रकाश पांडे ने बीसीसीएल के जीएमपी विदयुत साहा से दूरभाष पर बात करने का प्रयास किया. परंतु जीएमपी ने कोई जवाब नहीं दिया. श्री पांडे ने बताया कि पिछले साल ही जीएमपी व विभागाध्यक्ष (प्रशासन) से संघ की वार्ता हुई थी. इसमें एपी एंड आर डिपार्टमेंट में कूलर या एसी लगाने पर सहमति बनी थी. लेकिन आजतक कोई पहल नहीं होने से कर्मियों में असंतोष है. इधर एमपी एंड आर के डिप्टी जीएम एसपी रॉय ने बताया कि गर्मी के कारण कर्मचारी काम छोड़कर बाहर चले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >