Dhanbad News: युवा महोत्सव में पहली बार हिंदी व इंग्लिश में होंगे एलोक्यूशन और डिबेट

Dhanbad News: बीबीएमकेयू : महोत्सव में होंगे 28 आकर्षक इवेंट्स, बजट में विवि ने की कटौती

Dhanbad News: बीबीएमकेयू : महोत्सव में होंगे 28 आकर्षक इवेंट्स, बजट में विवि ने की है कटौतीDhanbad News: बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) में इस वर्ष होने वाले युवा महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी हैं. बुधवार को कुलपति प्रो (डॉ) रामकुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई फाइनेंस कमेटी की बैठक में युवा महोत्सव के बजट को मंजूरी दी गयी. इस वर्ष के आयोजन में लगभग 10 प्रतिशत बजट में कटौती की गी है, लेकिन कार्यक्रम की भव्यता और विविधता में कोई कमी नहीं रखी गयी है.

संगीत, नृत्य, नाटक सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार महोत्सव में इस वर्ष कुल 28 इवेंट्स होंगे. इसमें संगीत, नृत्य, नाटक, कला और साहित्य की विभिन्न प्रतियोगिताएं शामिल हैं. विशेष बात यह है कि पहली बार हिंदी और इंग्लिश में अलग-अलग एलोक्यूशन (भाषण) और डिबेट (वाद-विवाद) प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगे. कार्यक्रमों में क्लासिकल वोकल, इंस्ट्रूमेंटल सोलो (पर्कशन व नॉन-पर्कशन), लाइट वेस्टर्न वोकल, ग्रुप सॉन्ग, फोक ऑर्केस्ट्रा, फोक व ट्राइबल डांस, क्लासिकल डांस, क्रियेटिव कोरियोग्राफी जैसी कला आधारित प्रतियोगिताएं शामिल हैं. साहित्यिक आयोजन में जनरल क्विज, वाग्मिता (हिंदी एलोक्यूशन), एलोक्यूशन (इंग्लिश), वाद-विवाद (हिंदी व इंग्लिश) प्रमुख रहेंगे.

थियेटर श्रेणी में वन एक्ट प्ले, स्किट, माइम व मिमिक्री शामिल होंगे

थियेटर श्रेणी में वन एक्ट प्ले, स्किट, माइम और मिमिक्री शामिल होंगे. वहीं फाइन आर्ट्स में ऑन स्पॉट पेंटिंग, कोलाज, पोस्टर मेकिंग, क्ले मॉडलिंग, कार्टूनिंग और रंगोली प्रतियोगिताएं शामिल हैं. अंत में एक भव्य कल्चरल प्रोसेशन के साथ युवा महोत्सव का समापन होगा. विवि प्रशासन ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा, रचनात्मकता और सांस्कृतिक विविधता को मंच प्रदान करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >