Dhanbad News : चिरकुंडा के सोनारडंगाल स्थित बेलचा फैक्ट्री के समीप शनिवार की सुबह एचटी वायर टूट जाने से चिरकुंडा क्षेत्र में चार घंटा विद्युतापूर्ति बाधित रही. नतीजतन चिरकुंडा नीचे व ऊपर बाजार, चिरकुंडा-पंचेत रोड, विवेकानंद कालोनी सहित आसपास के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही. जानकारी के अनुसार सुबह करीब छह बजे अचानक सोनारडंगाल स्थित बेलचा फैक्ट्री के पास 11 हजार का तार टूट कर गिर जाने से इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गयी. बिजली मिस्त्री के मरम्मत करने के बाद ही क्षेत्र में सुबह 10 बजे के बाद ही बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से प्रारंभ हुई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
