गोविंदपुर में 72 घंटे बाद बिजली बहाल, मिली राहत

गुरुवार को आंधी-पानी के बाद कटी थी बिजली

कतरास.

गुरुवार को आंधी-पानी के बाद से बीसीसीएल गोविंदपुर क्षेत्र में बिजली गुल थी. करीब 72 घंटे बाद रविवार की रात सात बजे बिजली बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली. 14 व 16 नंबर फीडर के करीब 40 से 45 हजार लोगों ने राहत की सांस ली. इस दौरान कोलियरी में उत्पादन भी प्रभावित रहा. आंधी के कारण 16 नंबर फीडर की बिजली का पोल मधुबन डीजी में खराब हो गया था, जिसके कारण बिजली गुल थी. शुक्रवार की शाम 14 नंबर फीडर की बिजली बहाल हो गयी थी, लेकिन खरखरी बस्ती के युवकों ने दोनों फीडर को चालू करने की मांग को लेकर 14 नंबर फीडर की बिजली काट दी. इसको लेकर मधुबन थाना में हंगामा हुआ था.

ट्रांसफाॅर्मर जला, हजारों लोग अंधेरे में :

रामपूजन नगर व कलाली फाटक का 100 केवी का ट्रांसफार्मर जल जाने से इलाके के लोग भीषण गर्मी में परेशान हैं. यहां दो दिन से अंधेरा पसरा हुआ है. लोगों ने जेई देवीलाल सोरेन से अविलंब ट्रांसफाॅर्मर लगाने की मांग की. इधर जेई ने बताया कि यहां लोड अधिक है, इसलिए 200 केवी का ट्रांसफार्मर लगाने की कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. फिलहाल सोमवार को 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगा दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >