Dhanbad News: आरएमयू स्विच बदलते समय पोल से गिरा विद्युतकर्मी, हालत नाजुक

Dhanbad News: झरिया के इंदिरा चौक के पास दोपहर में हुई घटना

Dhanbad News: झरिया इंदिरा चौक के समीप फीडर नंबर-वन का मंगलवार की दोपहर भीषण गर्मी में आरएमयू स्विच बदलने के क्रम में पोल से गिरने से विद्युत कर्मी श्याम सुंदर विश्वकर्मा (47) बुरी तरह जख्मी हो गया. उसे गंभीर हालत में असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.

कैसे हुई घटना

बताया जाता है कि दोपहर में झरिया एक नंबर फीडर का लाइन मेंटेनेंस का काम चल रहा था. विभाग के कर्मी श्याम सुंदर विश्वकर्मा व जीतन बाउरी पोल पर चढ़कर 11 केवी लाइन में कनेक्शन जोड़ रहे थे. इसी दौरान श्याम सुंदर का संतुलन बिगड़ गया और वह पोल से नीचे गिर गया. इससे वहां अफरा-तफरी मच गयी. साथी कर्मियों ने लोगों की मदद से घायल को निजी अस्पताल ले गये. चिकित्सकों के अनुसार श्याम सुंदर की हालत नाजुक बनी हुई है. जीतन बाउरी सुरक्षित है. इस घटना के बाद बिजली विभाग के सुरक्षा मानकों पर सवाल उठ रहे हैं. जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ या मानवीय भूल से.

समुचित इलाज नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

इधर, विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष अर्जुन विश्वकर्मा ने कहा कि घायल विद्युत कर्मी का विभाग की ओर से समुचित इलाज की व्यवस्था नहीं की गयी, तो विश्वकर्मा समाज आंदोलन करेगा.

क्या कहते हैं कार्यपालक अभियंता

इस संबंध में झरिया विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता स्वरूप कुमार बक्शी ने बताया कि चक्कर आने से कर्मी के पोल से गिरने की जानकारी मिली है. घायल कर्मी का असर्फी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >