बांकुड़ा की बुजुर्ग महिला धनबाद में भटकी

धनबाद निवासी महिला की बेटी का पता चला रही पुलिस

धनबाद.

धनबाद थाना की पुलिस ने सोमवार को न्यू विशुनपुर में एक भटकी हुई बुजुर्ग महिला को बरामद किया और उसे थाना ले आयी. थाना आने के बाद महिला ने बताया कि उसका नाम रुद्रामो महतो है. वह पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा की रहने वाली है. वहीं पुलिस ने उसकी बेटी का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन पता नहीं चलने के बाद उस बुजुर्ग महिला को आश्रम में रखा गया है. बुजुर्ग महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी धनबाद में रहती है और वह उसे लेकर न्यू विशुनपुर गयी थी. सुबह वह उसे बैठाकर कुछ देर बाद आने की बात कहकर कहीं चली गयी. इसके बाद वह लौटकर नहीं आयी. इस कारण आसपास के लोगों ने 100 नंबर पर डायल कर पुलिस को जानकारी दी. पुलिस मौके पर पहुंची और उसे थाना ले आयी. पुलिस उसकी बेटी की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >