धनबाद की आठ लेन सड़क पर फिर बना गोफ, 12वीं बार धंसी सड़क

झारखंड के धनबाद में आठ लेन सड़क पर फिर से बड़ा गोफ बन गया है। उद्घाटन के बाद से सड़क धंसने की यह 12वीं घटना है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।

झारखंड की महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत देश के कोल कैपिटल धनबाद में आठ लेन सड़क का निर्माण हुआ था. लगातार हो रही भू-धंसान की घटनाओं से सड़क निर्माण की गुणवत्ता और तकनीकी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं.

आठ लेन सड़क पर एक बार फिर गोफ बन गया. कमल कटेसरिया स्कूल के पास सर्विस लेन में अचानक सड़क धंसने से अफरा-तफरी मच गयी. हालांकि, घटना में किसी तरह का हादसा नहीं हुआ है. पथ निर्माण विभाग ने भू-धंसान वाले स्थान के चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी है और शिवालय कंस्ट्रक्शन को सड़क की मरम्मत का निर्देश दिया है.

सिर मुंड़ाते ओले पड़े : उदघाटन के दूसरे ही दिन धंस गयी थी सड़क

बताया जाता है कि आठ लेन सड़क पर सड़क धंसने की यह 12वीं घटना है. करीब डेढ़ साल पहले आठ लेन सड़क का ऑनलाइन उद्घाटन हुआ था. उद्घाटन के दूसरे ही दिन सड़क धंस गयी थी. इसके बाद से लगातार सड़क धंसने की घटनाएं सामने आती रही हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, सड़क के नीचे से राइजिंग पाइप गुजरी हुई है. पाइप के कारण जमीन के भीतर लगातार स्थिति बदलने से सड़क धंसने की घटना अनुमान किया जा रहा है. लगातार हो रही घटनाओं ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता और तकनीकी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिये हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sudhir Sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >