Eid-ul-fitr: कोयलांचल में ईद पर दिखा उत्साह, एक दूजे को गले लगकर दी मुबारकबाद

Eid-ul-fitr: सोमवार को कोयलांचल में ईद को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखा. ईद की खास नमाज को लेकर जिलेभर के मस्जिदों, ईदगाहों में नमाजियों की भारी भीड़ रही. सुबह आठ बजे रेलवे ग्राउंड की जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद निजामुद्दीन ने शुकराने की नमाज अदा करायी. साथ ही कुरान:ए-पाक का के पैगाम बयान किये.

नमाज अदा करने के बाद सभी लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद मुबारक कहा. कोयला नगर मस्जिद, जब्बार मस्जिदवासेपुर, नूरी मस्जिद, जामा मस्जिद पुराना बाजार, रेलवे ग्राउंड, खैरूनिशां मस्जिद गफ्फार कॉलोनी में भी ईद की नमाज को लेकर भीड़ रही. ईद को लेकर मुस्लिम बाहुल क्षेत्र में अहले सुबह से ही रौनक बढ़ने लगी. पुरुषों ने मस्जिदों और महिलाओं ने घरों में नमाज अदा की.

बच्चों में दिखा खासा उत्साह

इसके इलावा बच्चों में ईद को लेकर विशेष उत्साह था. छोटों को बड़ों ने ईदी दी. दिन भर ईद को लेकर चहल-पहल रही. दोस्तों रिश्तेदारों के साथ मिलकर सभी नें सेवइयां, लच्छे व लजीज पकवानों का आनंद लिया. एक दूसरे के घर ड्राय फ्रूटस, लच्छा का पैकेट लेकर मिलने गये. दूर रहनेवाले या विदेश रहने वाले रिश्तेदारों को ऑनलाइन मुबारकबाद दिया.

जामा मस्जिद के इमाम ने मोमिनों को दिया भाईचारगी का संदेश

रेलवे ग्राउंड में जामा मस्जिद के इमाम इमाम मोहम्मद निजामुद्दीन ने अपनी तकरीर में सभी को आपसी भाईचारगी के साथ रहने का संदेश दिया. अमन-चैन का पैगाम मोमिनों को दिया. रेलवे ट्रेनिंग स्कूल में भी काफी संख्या में रोजेदारों ने ईद की नमाज अदा की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >