कतरास. जागो संस्था के बैनर तले गुरुवार की शाम कतरास थाना चौक पर बिजली की लचर व्यवस्था के खिलाफ विद्युत विभाग के अधिकारियों और ऊर्जा मंत्री का पुतला दहन किया. इस दौरान लोगों ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ़ नारेबाजी की. संस्था के प्रमुख राकेश रंजन उर्फ चुन्ना यादव ने कहा कि पिछले 10 दिनों से पचगढी बाजार की बिजली की लचर व्यवस्था है. लेकिन इसकी कोई सुधि लेने वाला नहीं है. पुतला दहन में सन्नी भगत, सौरभ कंधवे, आलोक गुप्ता, हर्ष अग्रवाल, संतोष दास, मुन्ना स्वर्णकार, धीरज तिवारी अजित कुमार, सौरभ बर्मन, हरि प्रसाद केशरी, कौशर खान, सद्दाम, संजय सिंह, छोटू, दीपक कुमार, प्रशांत सिंह, चिक्की बर्मन, रोहित कसेरा, रितेश गुप्ता आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
