धनबाद में डिप्टी मेयर और उनके भाई के घर ईडी की रेड

धनबाद के लोयाबाद में डिप्टी मेयर अरुण कुमार चौहान और उनके भाई हरेंद्र चौहान के ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा है। इस दौरान घर की महिलाओं ने अधिकारियों का विरोध किया।

कुणाल चौरसिया की रिपोर्ट

ED Raid in Dhanbad : धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र के कनकनी स्थित डिप्टी मेयर अरुन कुमार चौहान और उनके भाई जेएमएम नगर समिति के उपाध्यक्ष हरेंद्र चौहान के घर पर मंगलवार की सुबह ईडी की रेड हुई. टीम तीन गाड़ियों से यहां पहुंची थी. टीम की गाड़ियों में बंगाल का नंबर था और इनमें इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का बोर्ड लगा था. 

ईडी की कार्रवाई के दौरान महिलाओं का विरोध 

टीम में शामिल पदाधिकारी घर में कागजातों की जांच कर रहे हैं. इस दौरान घर की महिलाओं को घर के अंदर जाने से रोकने पर महिलाओ ने विरोध जताया. घर की महिलाएं आरोप लगा रही थी कि ईडी के अधिकारी घर में कुछ बैग और झोला लेकर गए हैं, घर के अंदर कुछ अवैध सामग्री रखकर फंसाया जा सकता है. जिसके बाद तीन गाड़ियों से ईडी के अधिकारी फिर वहां पहुंचे. इधर ईडी के अधिकारी मामले में कुछ भी नहीं बोलने से बच रहे हैं। ईडी की रेड की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है.

">

ये भी पढ़ें: हुसैनाबाद में ट्रक से 320 किलो गांजा बरामद, डेढ़ करोड़ से अधिक की खेप जब्त

ये भी पढ़ें: JSSC-JPSC नियुक्तियों की CBI जांच हो, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को मिले सजा : चंपाई सोरेन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >