Dhanbad News : डीवीसी सीएसआर मद की राशि बढ़ा कर एक करोड़ करे : अरूप चटर्जी

Dhanbad News : डीवीसी सीएसआर मद की राशि बढ़ा कर एक करोड़ करे : अरूप चटर्जी

Dhanbad News : डीवीसी पंचेत के सभागार में विलेज डेवलपमेंट एडवाइजरी कमेटी की बैठक बुधवार को हुई. बैठक में विधायक अरूप चटर्जी एवं कमांड क्षेत्र के प्रखंड प्रमुख एवं मुखिया उपस्थित थे. इस दौरान विधायक श्री चटर्जी ने कहा कि डीवीसी कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के तहत फंड में 55 लाख से बढ़ाकर कर एक करोड़ करे, ताकि सीएसआर के तहत आसपास की पंचायतों का सर्वांगीण विकास हो सके. इस पर प्रोजेक्ट हेड संजय कु���ार ने कहा कि मुख्यालय को उनकी मांग को अग्रसारित किया जायेगा. उपस्थित प्रखंड प्रमुख विवेक मंडल ने कहा कि डीवीसी मुखियाओं के साथ-साथ समिति सदस्यों को भी विकास कार्य में भागीदारी के लिए आमंत्रित करें. मौके पर डीजीएम सुमेश कुमार, सीनियर मैनेजर सिविल रविभूषण तिर्की, एचआर मैनेजर राजेश साव, विवेक सिंह, सीएसआर मैनेजर कांता सोरेंग, जिप सदस्य रेखा महतो, मुखिया शकुंतला महतो, भैरव मंडल,अशोक महतो, सावित्री देवी, टुनटुन सिंह, सावित्री देवी, नमिता महतो, भक्तू महतो, भोलानाथ गोप आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Narayan chandra mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >