Dhanbad News: धनबाद स्टेशन होकर चलेगी दुर्ग- पटना-दुर्ग स्पेशल

Dhanbad News: रेलवे की ओर से जारी की गयी है सूचना

Dhanbad News: धनबाद स्टेशन होकर दुर्ग- पटना के मध्य चार ट्रिप स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा. रेलवे की ओर इसकी सूचना जारी की दी गयी है. यह ट्रेन धनबाद स्टेशन होकर चलेगी. सात, 14, 21 व 28 जुलाई को दुर्ग से गाड़ी संख्या 08797 दुर्ग- पटना स्पेशल और आठ, 15, 22 व 29 जुलाई को पटना से गाड़ी संख्या 08798 पटना- दुर्ग स्पेशल चलेगी. इस स्पेशल में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के एक कोच, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के पांच कोच, शयनयान श्रेणी के नौ कोच तथा साधारण श्रेणी के चार कोच होंगे. 08797 दुर्ग- पटना स्पेशल दुर्ग से दोपहर 1.15 बजे रवाना होगी, दूसरे दिन सुबह 7.05 बजे पहुंचेगी, झाझा, किऊल होते हुए तीसरे दिन दोपहर 3.30 बजे पटना पहुंचेगी. 08796 पटना- दुर्ग स्पेशल शाम 5.15 बजे रवाना होगी. रात 2.40 बजे धनबाद पहुंचेगी. तीसरे दिन रात 10.25 बजे दुर्ग पहुंचेगी. ज्ञात हो कि इससे पहले भी रेलवे की ओर से एक स्पेशल ट्रेन की घोषणा की गयी है. वह ट्रेन छह, 13, 20 व 27 जुलाई को दुर्ग से गाड़ी संख्या 08795 दुर्ग- पटना स्पेशल और सात, 14, 21 व 28 जुलाई को पटना से गाड़ी संख्या 08796 पटना- दुर्ग स्पेशल चलने वाली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >