Dhanbad News: माघ मेला के चलते प्रयागराज में नहीं होगा कई ट्रेनों का ठहराव

Dhanbad News: प्रयागराज में होने वाले माघ मेला के लेकर रेल सेवाओं में बदलाव किया गया है. हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और हावड़ा-बाड़मेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का ठहराव प्रयागराज में नहीं होगा.

अस्थायी रूप से ठहराव को हटा दिया गया है. बदले में फरवरी तक सूबेदारगंज में रुकेंगी. हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में गुरुवार से बदलाव प्रभावी हो गया. हावड़ा से सुबेदारगंज के लिए टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो गयी है. हालांकि अधिकतर दिनों में लंबी वेटिंग लिस्ट है. हावड़ा-बाड़मेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का मध्य फरवरी तक विभिन्न तिथियों में 13 दिन सुबेदारगंज में ठहराव होगा. बोकारो व गोमो होकर चलने वाली रांची-लोकमान्य तिलक साप्ताहिक एक्सप्रेस अलग-अलग तिथियों में वाराणसी व प्रयागराज नहीं जाएगी.

इन ट्रेनों का बदला रूट

12301 हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का मार्ग गुरुवार से बदल गया. 16 फरवरी तक प्रयागराज में नहीं रुकेगी, 12302 नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस दो जनवरी से 17 फरवरी तक, 12323 हावड़ा-बाड़मेर एक्सप्रेस दो जनवरी से 13 फरवरी तक, 12324 बाड़मेर-हावड़ा एक्सप्रेस तीन जनवरी से 14 फरवरी तक नहीं रूकेगी. वहीं 18610 लोकमान्य तिलक-रांची साप्ताहिक एक्सप्रेस दो जनवरी से 13 फरवरी तक प्रयागराज व वाराणसी के बदले माणिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मीरजापुर व डीडीयू होकर चलेगी. 18609 रांची-लोकमान्यतिलक साप्ताहिक एक्सप्रेस सात जनवरी से 11 फरवरी तक वाराणसी व प्रयागराज के बदले डीडीयू, मीरजापुर, प्रयागराज छिवकी और माणिकपुर होकर चलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >