Dhanbad News: वैन में संदेहास्पद स्थिति में मिला चालक का शव

Dhanbad News: बरोरा थाना क्षेत्र के दरिदा सिंदवारटांड़ का मामला, जांच में जुटी पुलिस

Dhanbad News: बरोरा थाना क्षेत्र के दरिदा, सिंदवारटांड़ निवासी नरेश शर्मा के घर के समीप बाघमारा-कतरास सड़क पर खड़ी इको वैन से शुक्रवार की सुबह पुलिस ने चालक शैलजानंद झा उर्फ चिकू (42) का शव संदेहास्पद स्थिति में बरामद किया है. बरोरा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक की पत्नी व परिजन पहुंचे. चालक की मौत से परिजनों का बुरा हाल है. इस संबंध में बरोरा थाना प्रभारी साधन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पायेगा. पुलिस घटना की छानबीन कर रही है.

बिहार के मुंगेर जिले का रहने वाला था

मृतक चालक मूलत: बिहार के मुंगेर जिला के तारापुर थाना क्षेत्र स्थित कस्बा गांव का रहने वाला था. वह वर्तमान में सोनारडीह नीम तल्ला मोड़ के पास अकेले रहता था. परिवार गांव में रहता है. उसकी पत्नी अपने मायके बोकारो में रहती है. मृतक के दो पुत्र हैं. पिता विजय झा पहले यहां निजी विद्यालय में पढ़ाते थे. बाद में वे पैतृक गांव चले गये. वह स्कॉर्पियो चलाता था. एक माह के लिए नरेश शर्मा की गाड़ी लेकर वह 17 मार्च को मुंबई गया था. 28 मार्च को नरेश शर्मा व उनके परिजनों को लेकर दरिदा लौटा था. यहां पूजा व शादी समारोह में शामिल होने के बाद उसे पुनः मुंबई जाना था.

रात में गाड़ी में ही सो गया था शैलजानंद

मृतक के दोस्त चालक सूरज रवानी ने बताया कि गुरुवार की शाम मुराइडीह में शैलजानंद ने उसे बुलाया था. वह उस समय नशे की हालत में था. गाड़ी चलाने में असंतुलन होने पर उसने शैलजानंद सहित वाहन को नरेश शर्मा के घर पर ले जाकर खड़ा कर दिया और चाबी मालिक को सौंप दी. इसके बाद वह अपने घर लौट गया. चालक शैलजानंद गाड़ी में ही सो गया, जिसकी जानकारी उसने नरेश को दे दी थी. गाड़ी मालिक नरेश शर्मा ने बताया कि सुबह जब चालक नहीं उठा, तो उसने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >