Dhanbad News: कुंभ से लौट रही कार ने टेंपो को मारी टक्कर, चालक की मौत, चार घायल

Dhanbad News: गहिरा मोड़ एनएच-19 पर हुई घटना. कार में सवार लोग भागे.

Dhanbad News: गहिरा मोड़ एनएच-19 स्थित कोलकाता लेन पर हुई घटना. घटना के बाद कार पर सवार सभी यात्री गाड़ी छोड़ कर भागे.

Dhanbad News: गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गहिरा मोड़ स्थित एनएच 19 के कोलकाता लेन पर मंगलवार की सुबह साढ़े छह बजे कार के धक्के से यात्रियों से लदा टेंपो पलट गया. टेंपो के नीचे दबने से चालक की मौके पर मौत हो गयी जबकि टेंपो में सवार महिला समेत चार यात्री घायल हो गये. चालक जितेंद्र राय (32) गोविंदपुर के कुम्हारडीह का रहने वाला था. घायलों में निरसा खटाल निवासी संजय यादव, उनकी पत्नी रूपकी देवी व पुत्र निरंजन यादव तथा फकीरडीह के अमीरुद्दीन शेख शामिल हैं. स्थानीय लोगों ने घायलों को टेंपो से निकाला और गोविंदपुर पुलिस को सूचना दी. गोविंदपुर इंस्पेक्टर रुस्तम अली, एसआइ मनीता कुमारी, सुरबाला भृंगराज आदि दलबल के साथ पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

कैसे हुई घटना

क्रेटा कार में सवार लोग कुंभ स्नान कर पश्चिम बंगाल लौट रहे थे. इसी दौरान गहिरा ने टेंपो को पीछे से टक्कर मार दी. घटना के बाद कार पर सवार लोग गाड़ी छोड़ कर फरार हो गये. पुलिस ने टेंपो चालक का शव पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया. घायल संजय यादव, रुपकी देवी, निरंजन यादव तथा अमीरुद्दीन शेख का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. टेंपो (जेएच10एजी 8792) गोविंदपुर से सवारी लेकर निरसा जा रहा था. गहिरा मोड़ के पास कार (डब्ल्यू बी40 एजी0492 ) ने पीछे से टक्कर मार दी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने रोड जाम कर दिया. पुलिस के आश्वासन पर परिजन व लोग शांत हुए.

वैशाली का रहने वाला था चालक

मृत टेंपो चालक मूलत: बिहार के महनार, वैशाली का रहने वाला था. वह कुम्हारडीह में परिवार के साथ रहता था. घटना के बाद उसकी पत्नी निशु कुमारी, पुत्र विमान राय व पुत्री का रो-रो कर बुरा हाल है. पूर्व मुखिया मोबिन अंसारी, यादव महासभा के लालमुनि यादव, अरुण यादव, शेखर यादव, विश्वनाथ राय, कौशल यादव, रामव्रत यादव आदि थाना पहुंचे और थानेदार से मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की. इंस्पेक्टर ने कहा कि नियमानुसार सरकारी सुविधाएं मृतक के परिवार को दी जायेगी. इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >