Dhanbad News: राजगंज में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

Dhanbad News: चुंगी-तिलैया मार्ग पर हुई घटना, बोनासिंघा का रहने वाला था संतोष केवट

Dhanbad News: राजगंज थाना क्षेत्र के चुंगी-तिलैया मार्ग पर मंगलवार तड़के ट्रैक्टर पलटने से चालक संतोष कुमार केवट (31) की मौत हो गयी. घटना दलुडीह पंचायत के सरायदाहा में हुई. बताया जाता है कि मंगलवार तड़के संतोष बालू अनलोड कर वापस अपने घर बोनासिंघा (बिशुनपुर) लौट रहा था. इसी दौरान तीखा मोड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होने से सड़क किनारे खेत में पलट गया. इससे चालक संतोष गाड़ी के नीचे दब गया और उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद ट्रैक्टर का इंजन काफी देर तक चालू रहा. आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे लोग पहुंचे और राजगंज पुलिस को सूचना दी. जब तक पुलिस घटनास्थल पहुंची, चालक की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने मृतक के भाई चंदन केवट और परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है.

घर में पसरा मातम

परिजनों के अनुसार कुछ माह पहले ही संतोष ने ट्रैक्टर फाइनेंस कराया था. मृतक के दो बच्चे हैं. घटना के बाद उसकी पत्नी और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव घर पहुंचने से मातम पसर गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >