Dhanbad News: मिलन समारोह में राकोमसं छोड़कर दर्जनों लोगों ने थामा जमसं का दामन

Dhanbad News: बस्ताकोला पहाडी पर जमसं के बैनरतले मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की अध्यक्षता संघ के बस्ताकोला क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष राम कृष्णा पाठक ने की. संचालन अक्षय लाल यादव ने किया.

मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जमसं के केंद्रीय महामंत्री अभिषेक सिंह उपस्थित थे. मिलन समारोह में रामबाबू पासवान अपने सैंकडो समर्थको के साथ राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (ललन चौबे) को छोड़ कर जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) में शामिल हुए. जिनका स्वागत संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह ने माला पहना कर स्वागत किया.

मौके पर ये लोग रहे मौजूद

मौके पर बबलू सिंह, मुन्ना सिंह, राजू राय, अभिषेक परमार, लाल बहादुर यादव, बंटी राय, बम्बेश, सुजीत सिंह, प्रेम लाल, नसीब चौहान, शिव शंकर महतो, रंजय सिंह, भूपेंद्र राय , रमेश राम सहित कई नेता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >