Dhanbad News : सीइओ झारखंड पोर्टल से डाउनलोड करें 2003 की वोटर लिस्ट

बड़ी संख्या में लोग पढ़ाई, नौकरी या अन्य कारणों से अपने जिले, यहां तक कि राज्य से बाहर शिफ्ट हो गये हैं. बंगाल में चल रहे एसआइआर की वजह से वहां के लोग धनबाद के अधिकारियों को फोन कर 2003 की मतदाता सूची की मांग कर रहे हैं.

इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने प्री-एसआइआर प्रक्रिया को सुचारु बनाने और मतदाताओं को किसी भी तरह की परेशानी से बचाने के लिए अहम सुविधा शुरू की है. आयोग ने सीइओ झारखंड पोर्टल पर वर्ष 2003 की मतदाता सूची उपलब्ध करा दी है. धनबाद या अन्य जगहों पर रहने वाले मतदाता अब ऑनलाइन इसे देख सकते हैं और प्री-एसआइआर में डॉक्यूमेंट का सत्यापन करवा सकते हैं. उप निर्वाचन पदाधिकारी कालीदास मुंडा ने बताया कि जैसे-जैसे प्री-एसआइआर का काम आगे बढ़ रहा है, सेवा का अधिकार सप्ताह कैंप में आने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है. लोग तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं. लोग अपने दस्तावेजों का मिलान करवाना चाहते हैं. कहा कि लोग आवश्यकता पड़ने पर ऑनलाइन डाउनलोड की गयी सूची प्रिंट कर कैंप में प्रस्तुत कर सकते हैं.

जानकारी भर कर डाउनलोड कर सकते हैं सूची

उप निर्वाचन पदाधिकारी कालीदास मुंडा ने बताया कि सीइओ झारखंड पोर्टल के ‘इलेक्टोरल पोल सेक्शन’ में जाकर कोई भी व्यक्ति अपना राज्य, जिला, विधानसभा क्षेत्र और बूथ संख्या दर्ज कर आसानी से 2003 की मतदाता सूची डाउनलोड कर सकता है. यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और इसे मोबाइल से भी आसानी से हासिल किया जा सकता है.

एइआरओ स्तर पर होगा दस्तावेज का सत्यापन

प्री-एसआइआर कार्य पूरा होने के बाद एइआरओ स्तर पर दस्तावेज वेरिफिकेशन होगा. इस चरण में उन सभी मतदाताओं की जांच होगी, जिनका नाम वर्ष 2003 व 2025 की मतदाता सूची में मेल नहीं हो रहा है. निर्वाचन विभाग ने इसके लिए 11 सूची जारी की है, ताकि संबंधित मतदाता आसानी से अपना मिलान कर सके. किसी भी सूची का उपयोग कर पहचान व दस्तावेज सत्यापन किया जा सकता है. यह प्रक्रिया उन मतदाताओं के लिए अहम है, जिनका रिकॉर्ड पुराना है और जिनके नाम पूर्व सूची में स्पष्ट नहीं मिल पा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >