धनबाद में दोल उत्सव : दिखी बंगाली संस्कृति की झलक, पलाश, गेंदा और हर्बल गुलाल से महिलाओं व बच्चों ने खेली होली

धनबाद में आयोजित दोल उत्सव में बंगाली संस्कृति की झलक देखने को मिली. महिलाओं और बच्चों ने पलाश, गेंदा के फूल और हर्बल गुलाल से होली खेली. खूब रंग-गुलाल उड़े.

धनबाद में आयोजित दोल उत्सव में बंगाली संस्कृति की झलक देखने को मिली. महिलाओं और बच्चों ने पलाश, गेंदा के फूल और हर्बल गुलाल से होली खेली. धनबाद के राजेंद्र सरोवर बेकारबांध में रविवार (10 मार्च) को आयोजित दोल उत्सव में पश्चिम बंगाल के शांति निकेतन की तर्ज पर बंगाली संस्कृति की झलक दिखी. इस दौरान रवींद्र संगीत पर नृत्य करते हुए राजेंद्र सरोवर पार्क की परिक्रमा की गयी.

नृत्य और संगीत से बांधा समां.

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान महिलाओं व बच्चियों ने पीली साड़ी में पलाश, गेंदाफूल और हर्बल गुलाल से जमकर होली खेली. विभिन्न नृत्य विद्यालय की छात्राओं ने वसंत पर आधारित रवींद्र नृत्य प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में भाग लेने वाले सदस्यों के बीच लकी ड्राॅ भी हुआ.

मनमोहक नृत्य से लोगों का दिल जीता.

बंगाली समुदाय के दोल उत्सव की संस्कृति को बचाये रखने व इसका प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में बतौर अतिथि सिंफर के पूर्व निदेशक व लिंडसे क्लब के अध्यक्ष अमलेंदु सिन्हा व उनकी पत्नी शर्मिला सिन्हा, धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल व उनकी पत्नी वीणा अग्रवाल उपस्थित थे.

दोल उत्सव की सतरंगी छटा.

मौके पर बीबीएमकेयू के बांग्ला विभागाध्यक्ष शर्मिला बनर्जी, आर्ट एंड कल्चर की हेड ताप्ति चक्रवर्ती, बंगाली कल्याण समिति के सचिव कंचन दे, बंगाली वेलफेयर सोसाइटी के सचिव गोपाल भट्टाचार्य, वार्ड नंबर 25 के पार्षद प्रिय रंजन, कवि तपन राय, दुर्गा मंदिर रीलिजियस चैरिटेबल ट्रस्ट की बरनाली सेनगुप्ता, झारखंड बांग्ला भाषा ऑनलाइन समिति से रीना मंडल, हेमंत मंडल आदि मौजूद थे.

दनबाद में उतर आया शांतिनिकेतन.

सभी अतिथियों का स्वागत महिलाओं व बच्चों ने फूल व हर्बल गुलाल लगाकर किया. मंच संचालन सुवर्णा बनर्जी ने किया. कुशन सेनगुप्ता के रविंद्र संगीत ’रांगिए दिये जाओ’ पर सभी टीमों ने अतिथियों को लेकर नृत्य किया.

मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति.

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर आरती साव, शंपा सरकार, संजय सेनगुप्ता, नूपुर, दीपा, तनु, संतोष सील, गौरव मोदक, पोंपा पाल, संतोष दास, दिलीप, सुब्रत दे, अनन्या, सानिया, राजकुमार सिंह, सुभोजित घोषाल, छोटू साव, विनोद, देवव्रत, रोहित, ऋषि का सक्रिय योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >