Dhanbad News: प्रिंस खान से जुड़ा हर अपराधी पुलिस के टारगेट पर : डीआइजी

Dhanbad News: डीआइजी ने किया सिंदरी एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण

Dhanbad News: बोकारो रेंज के डीआइजी आनंद प्रकाश ने बुधवार को सिंदरी एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर के तहत सलामी दी. उनके साथ सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव भी थे. इस दौरान उन्होंने धनबाद में संगठित अपराध पर चर्चा करते हुए कहा कि कुख्यात अपराधी प्रिंस खान फिलहाल पाकिस्तान में छिपा है. पुलिस उसके गुर्गों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. प्रिंस खान से जुड़े हर अपराधी पुलिस के टारगेट पर है.

बंगाल चुनाव के दौरान अपराधियों पर रहेगी नजर

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की सीमा धनबाद से मिलती है. चुनाव के दौरान बंगाल पुलिस के सहयोग ऐसी व्यवस्था की जायेगी, जिससे चुनाव के दौरान अपराधी तत्व और रुपये बंगाल नहीं पहुंच पाये. दामोदर नदी में नावों के सहारे अपराधियों पर नजर रखी जायेगी. इसको लेकर बंगाल पुलिस के साथ उच्च स्तरीय मीटिंग हुई है.

अपराध नियंत्रण को लेकर दिये दिशा-निर्देश

डीआइजी ने एसडीपीओ कार्यालय में महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया. अपराध की स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने अपराध नियंत्रण के लिए कई दिशा-निर्देश दिये. लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिये. यूडी केस पर भी चर्चा हुई. मौके पर सिंदरी पुलिस अनुमंडल के सभी थाना प्रभारी व इंस्पेक्टर मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >