Dhanbad News : लटानी आदिवासी टोला में फैला डायरिया, तीन मरीज अस्पताल में भर्ती

Dhanbad News : लटानी आदिवासी टोला में फैला डायरिया, तीन मरीज अस्पताल में भर्ती

Dhanbad News : पूर्वी टुंडी प्रखंड अंतर्गत लटानी गांव के आदिवासी टोला में डायरिया ने पांव फैलाना शुरू कर दिया है. गांव की दो महिलाएं और एक पुरुष डायरिया से पीड़ित होकर अस्पताल में भर्ती हैं. दोनों महिलाएं गुवामुनी मरांडी और सुखी मरांडी गोविंदपुर के किसी प्राइवेट अस्पताल में पिछले दो तीन दिनों से भर्ती हैं, जबकि मंगलवार को गणेश मरांडी को 108 एम्बुलेंस की मदद से एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया. एक मरीज अजीत मरांडी ठीक होकर वापस घर आ चुका है. गांव में लगातार मरीज पाये जाने से ग्रामीण भयभीत हैं. मंगलवार की सुबह गांव में सूचना पर सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को स्थिति का जायजा लेने के लिए कहा. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विकास राणा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ की और आवश्यक दवाइयां और ओआरएस का वितरण किया. साथ ही ग्रामीणों को पानी उबालकर पीने, आसपास साफ-सफाई रखने और मच्छरदानी लगाकर सोने की सलाह दी. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव एक बार भी नहीं किया गया है. डॉ विकास राणा ने बताया कि बुधवार को भी गांव में निरीक्षण किया जायेगा और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जायेगा. टीम में राजेंद्र किस्कू, संजय कुमार, स्वास्थ्य सहिया शिवानी चन्द्रा, एएनएम नमिता राय, वार्ड सदस्य सुबल दास आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >