Dhanbad News : लटानी आदिवासी टोला में डायरिया नियंत्रित हो गयी है. एक मरीज ठीक होकर अस्पताल ले वापस घर लौट आया है. बुधवार को चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विकास राणा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों को डायरिया से बचने के उपाय बताये. टीम ने डायरिया प्रभावित घरों से पेयजल का नमूना संग्रह किया. पूरे गांव के नालियों और वैसे स्थानों पर जहां बारिश का पानी जमा था, वहां ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया. ग्रामीणों के बीच जरूरी दवाइयां और ओआरएस बांटा गया. डॉ विकास राणा ने बताया कि डायरिया पूरी तरह नियंत्रण में है, बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां नजर रखी हुई है. मौके पर जिला महामारी पदाधिकारी डॉ रितुराज अग्रवाल, लटानी के मुखिया मो एनुल हक, वार्ड सदस्य सुबल दास, एएनएम नमिता राय, सहिया साथी रीता दत्ता, शिवानी चन्द्रा, संजय कुमार, सुजीत कुमार आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
