धनबाद में महिला के सड़ते शव के साथ पांच दिन फ्लैट में रहे परिजन, पुलिस ने किया बरामद

Dhanbad News: धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित वास्तु विहार के फ्लैट से पांच दिन पुराना महिला का सड़ा-गला शव पुलिस ने बरामद किया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

धनबाद से विक्की प्रसाद की रिपोर्ट 

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में कौआबांध स्थित वास्तु विहार के एक फ्लैट से रविवार की रात 40 वर्षीय एक महिला का सड़ा-गला शव पुलिस ने बरामद किया. महिला की मौत 5 दिन पहले होने की बात कही जा रही है. परिजन कई दिनों तक शव के साथ ही फ्लैट में रहे. मृतका की पहचान लिपिका कुमारी के रूप में की गई है. वास्तु विहार सोसाइटी में सड़ी-गली अवस्था में शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है. इस घटना का सबसे चौंकाने वाला पहलू घर के भीतर पसरी वह खामोशी है, जिसमें एक मौत कई दिनों तक बाहरी दुनिया से छिपी रही. पुलिस के अनुसार, लिपिका कुमारी वर्ष 2022 से इस फ्लैट में अपने परिजनों के साथ रह रही थी. घटना के बाद से परिवार की भूमिका और चुप्पी दोनों ही जांच के दायरे में हैं.

सवालों के घेरे में परिजन, पुलिस कर रही पूछताछ 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लिपिका कुमारी की मौत 8 अप्रैल को ही हो गई थी. बीमारी से मौत होने की बात कही जा रही है. बावजूद परिजनों ने न तो पुलिस को सूचना दी और न ही अंतिम संस्कार की कोई व्यवस्था की. बताया जा रहा है कि शव कई दिनों तक फ्लैट में ही पड़ा रहा और उसी घर में लोग आते-जाते रहे. फ्लैट से कई दिनों से हल्की बदबू आ रही थी, लेकिन आसपास के लोग इसे नजरअंदाज करते रहे. रविवार शाम होते-होते दुर्गंध इतनी तेज हो गई कि लोगों को शक हुआ. रात में जब बदबू असहनीय हो गई, तब पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है. परिजनों से पूछताछ जारी है और यह समझने की कोशिश की जा रही है कि आखिर मौत के बाद सूचना क्यों नहीं दी गई.

दरवाजा खुला तो सन्न रह गई पुलिस 

सूचना पर पहुंची गोविंदपुर थाना पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा खोलवाया, तो अंदर का दृश्य देखकर सन्न रह गई. महिला का शव बुरी तरह सड़ चुका था. पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया.   

यह भी पढ़ें: सरायकेला में मनरेगा कर्मियों का हड़ताल जारी, 9-10 अप्रैल को  ग्रामीण विकास मंत्री आवास घेराव का ऐलान

यह भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >