Dhanbad News: रांची को हरा कर धनबाद की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची

Dhanbad News: जेएससीए अंडर-19 महिला टी-20 क्रिकेट : क्वार्टर फाइनल में बोकारो से होगी भिड़ंत

Dhanbad News: जेएससीए अंडर-19 महिला टी-20 क्रिकेट : क्वार्टर फाइनल में बोकारो से होगी भिड़ंत Dhanbad News: जेएससीए अंडर-19 महिला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को रांची को हरा कर धनबाद की टीम धनबाद की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची. पाकुड़ में खेले गये ग्रुप डी के मुकाबले में धनबाद ने अंतिम लीग मैच में रांची को छह रनों से हराया. क्वार्टर फाइनल में धनबाद का मुकाबला बोकारो से होगा. यह मैच बोकारो में 22 अप्रैल को खेला जायेगा. पाकुड़ के रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में टॉस जीतकर रांची ने धनबाद को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया. कुमारी खुशी के नाबाद अर्धशतकीय पारी की मदद से धनबाद ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 119 रन बनाया. कुमारी खुशी 61 गेंदों में 51 रन बनाकर नाबाद रहीं. इसके अलावा बबली कुमारी ने 22 और अंकिता मौर्या ने 10 रन बनाये. रांची की आकांक्षा टोप्पो, रागिनी कुमारी और निधि कुमारी ने एक-एक विकेट लिये. जवाबी पारी में रांची की टीम सात विकेट पर 113 रन ही बना पायी. प्रियांश्री कुमारी ने 47, अन्नु कुमारी ने 19 और सृष्टि इंदवार ने 20 रन बनाये. धनबाद की माही कुमारी ने 23 पर दो तथा कुमारी खुशी, खुशी कुमारी, बबली कुमारी ने एक-एक विकेट झटके. प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार कुमारी खुशी को मिला. मौके पर अंपायर बाल शंकर झा, अंपायर अनुज कुमार महतो व वकील अहमद, स्कोरर ज्ञान रंजन थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >