झरिया के अधिवक्ता जावेद को निशाना बनाने की थी तैयारी, भूली में कट्टा-कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

धनबाद पुलिस ने अधिवक्ता की हत्या की एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया है. एक युवक को हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके तीन साथी फरार हो गए हैं.

धनबाद. भूली ओपी क्षेत्र में धनबाद पुलिस ने अपराध की एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम करने का दावा किया है. पुलिस ने शुक्रवार की देर रात सी-ब्लॉक छठ घाट के पास सुनसान स्थान पर छापेमारी कर हथियार और जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया.

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक अपने तीन अन्य साथियों के साथ किसी गंभीर अपराध को अंजाम देने की तैयारी में था. प्रारंभिक पूछताछ में झरिया निवासी अधिवक्ता जावेद की हत्या की साजिश रचे जाने की जानकारी सामने आयी है.

डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर प्रकाश सोय ने शनिवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि मामले में गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है. वहीं फरार तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

ये भी पढ़ें: बाघमारा में SIR की जांच तेज, 62,924 नोटिस जारी; दस्तावेजों के सत्यापन में जुटा प्रशासन

पुलिस को देखते ही भागने लगे युवक

पुलिस टीम ने सी-ब्लॉक छठ घाट के पास घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की. पुलिस को देखते ही बाइक सवार तीन युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने लगे. भागने के दौरान एक युवक गिर गया, जिसे पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया. हालांकि उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान निचितपुर टाउनशिप, शिव मंदिर के पास, इस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र निवासी आसिफ आलम (23) के रूप में हुई है.

कमर में छिपाकर रखा था देशी कट्टा

पुलिस के अनुसार तलाशी लेने पर आसिफ की पैंट की कमर में बायीं ओर छिपाकर रखा एक देशी कट्टा बरामद हुआ. उसकी बायीं जेब से एक जिंदा कारतूस भी मिला. कारतूस के पेंदे पर 8 एमएम केएफ अंकित था. पुलिस के मुताबिक आरोपी हथियार और कारतूस से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका. पुलिस ने आरोपी के पास से हल्के ऑरेंज रंग का मोटो एज 50 मोबाइल फोन भी जब्त किया है.

पूछताछ में हत्या की साजिश का दावा

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर झरिया निवासी अधिवक्ता जावेद की हत्या की साजिश रचे जाने की जानकारी दी है. हालांकि पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं के सामने आने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: SNMMCH Dhanbad: 25 दिनों का इंतजार खत्म, शनिवार से अस्पताल में शुरू होंगी ये 3 बड़ी जांचें

इस संबंध में भूली ओपी में कांड संख्या 164/26 दर्ज किया गया है. पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

आरोपी का पहले से आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार आसिफ आलम का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ बैंकमोड़ थाना में वर्ष 2023 में रंगदारी और आर्म्स एक्ट से संबंधित दो मामले दर्ज हैं. इसके अलावा चिरकुंडा थाना में वर्ष 2021 में मारपीट, चोरी और अन्य धाराओं में भी मामला दर्ज है.

कार्रवाई में भूली ओपी प्रभारी विश्वजीत ठाकुर, पुअनि सोहन कुमार साहु, सअनि हरिप्रकाश मिश्रा, आरक्षी संटू मांझी और हवलदार ललित उरांव शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vicky Prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >