पहली बारिश में समाहरणालय पार्किंग का बुरा हाल, पानी में डूबी व्यवस्था

धनबाद समाहरणालय की नई पार्किंग पहली बारिश में ही जलजमाव की भेंट चढ़ गई। पार्किंग की बदहाली के बीच मुख्य द्वार के सौंदर्यीकरण पर जोर दिया जा रहा है।

बरवाअड्डा स्थित समाहरणालय की पार्किंग पहली ही बारिश में बेहाल है. उक्त जगह पर बारिश के पानी की निकासी नहीं होने की वजह से लोगों को दिक्कत हो रही है. लोग बारिश से बचने के लिए वाहन पार्किंग में लगाते है, मगर पार्किंग में पहले से ही पानी भर जा रहा है. दूसरी पार्किंग की व्यवस्था ठीक करने की बजाय समाहरणालय के मुख्य द्वार का सौंदर्यकरण किया जा रहा है.

आम लोगों और कर्मचारियों की सुविधा के लिए समाहरणालय परिसर के पूर्वी हिस्से में कुछ माह पहले तैयार की गयी पार्किंग की पोल पहली बारिश में ही जलजमाव ने खोल कर रख दी है. बारिश होते ही पार्किंग परिसर में पानी जमा हो जा रहा है.

इससे रोजाना 100 से अधिक कर्मियों के साथ विभिन्न कामों से समाहरणालय आये लोगों को परेशानी हो रही है. दूसरी ओर, पार्किंग सुधारने के बजाय समाहरणालय के मुख्य द्वार को आधुनिक और आकर्षक रूप देने की तैयारी शुरू हो गयी है.

64 कार और 80 से अधिक दोपहिया वाहनों की क्षमता

समाहरणालय के पूर्वी हिस्से में निर्मित विशाल पार्किंग शेड में 64 चार पहिया और 80 से अधिक दोपहिया वाहनों की पार्किंग की सुविधा है. पार्किंग का उद्देश्य वाहनों को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से खड़ा करने की सुविधा उपलब्ध कराना था, लेकिन बारिश में जल जमाव से इसकी उपयोगिता प्रभावित हो रही है.

1. पार्किंग में जलजमाव 2. समाहरणालय मुख्य द्वार का शुरू हुआ काम | Prabhat Khabar Network

रोजाना 100 से अधिक कर्मियों के साथ आम लोगों को परेशानी

समाहरणालय में रोजाना 100 से अधिक कर्मियों के अलावा विभिन्न कारणों से बड़ी संख्या में लोग आते हैं. पार्किंग में जल जमाव से पार्किंग करने और वाहन निकालने में परेशानी हो रही है. राहगीरों को भी पानी से गुजरना पड़ रहा है. जलनिकासी की व्यवस्था होने पर ही पार्किंग का सही लाभ मिल सकेगा.

मुख्य द्वार को मिलेगा आकर्षक स्वरूप

पार्किंग की समस्या का निराकरण नहीं कर दूसरी ओर समाहरणालय के मुख्य द्वार को आधुनिक और आकर्षक रूप देने की तैयारी चल रही है. मुख्य द्वार की मरम्मत शुरू कर दी गयी है. इसे शहर में बने पुलिस लाइन के मुख्य द्वार की तर्ज पर आकर्षक बनाने की योजना है.

मुख्य द्वार के बाहर लगी बड़ी एलइडी स्क्रीन

समाहरणालय के मुख्य द्वार के बाहर एक बड़ी एलइडी स्क्रीन भी लगायी गयी है. इसके माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. समाहरणालय आने वालों को इसके जरिये सरकारी योजनाओं और उनसे जुड़ी जानकारियां आसानी से मिल सकेंगी.

एक ओर जलजमाव, दूसरी ओर सौंदर्यीकरण पर जोर

समाहरणालय परिसर में एक ओर नयी पार्किंग में जलजमाव की समस्या है तो दूसरी ओर मुख्य द्वार को आकर्षक बनाने और एलइडी स्क्रीन लगाने की पहल की जा रही है. पार्किंग की जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त होने से कर्मचारियों और आम लोगों को सुविधा होगी, बजाय इसके मुख्य द्वार को नया लुक देने की तैयारी चल रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shobhit ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >