धनबाद में अगले पंचायत चुनाव से पहले नहीं बदलेगा पंचायतों का भूगोल, उपायुक्त ने भेजी रिपोर्ट

धनबाद में आगामी पंचायत चुनाव से पहले पंचायतों की सीमाओं में कोई बदलाव नहीं होगा. जिला प्रशासन ने राज्य निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट सौंप दी है.

धनबाद. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच धनबाद जिले में परिसीमन को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गयी है. जिले के किसी भी प्रखंड, ग्राम पंचायत या शहरी निकाय के प्रशासनिक क्षेत्राधिकार में कोई बदलाव नहीं हुआ है. न नयी पंचायत बनी है, न किसी पंचायत का पुनर्गठन या भौगोलिक सीमा में संशोधन किया गया है.

उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मिलने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड को इसकी जानकारी तीन अगस्त को भेज दी है. इसका मतलब है कि आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों में पंचायतों की मौजूदा भौगोलिक सीमाओं को ही आधार बनाया जायेगा. हालांकि, इसका अर्थ यह नहीं है कि चुनाव में आरक्षण, मतदान केंद्र या मतदाता सूची से जुड़े दूसरे बदलाव नहीं हो सकते.

ये भी पढ़ें: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित 15 परिवारों का होगा पुनर्वास, बेलगढ़िया टाउनशिप में मिलेगा आवास

राज्य निर्वाचन आयोग ने मांगी थी जानकारी

राज्य निर्वाचन आयोग ने पिछले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद प्रशासनिक इकाइयों में हुए किसी भी गठन, पुनर्गठन या सीमा परिवर्तन की जानकारी मांगी थी. इसके बाद धनबाद नगर निगम, चिरकुंडा नगर परिषद के साथ जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारियों से रिपोर्ट ली गयी थी.

मतदान केंद्रों की प्रारूप सूची जारी

धनबाद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी आगे बढ़ चुकी है. जिला प्रशासन ने एक सितंबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों की प्रारूप सूची प्रकाशित की है. इस पर दावा-आपत्ति की प्रक्रिया के बाद अंतिम सूची तैयार की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shobhit ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >