Dhanbad News : एसएनएमएमसीएच में अब दो पालियों में होगी अल्ट्रासोनोग्राफी, मरीजों को मिलेगी राहत

Dhanbad News : बोले अधीक्षक : मरीजों की बढ़ती संख्या व परेशानियों को देखते हुए लिया गया निर्णय, प्रबंधन ने जारी किया निर्देश.

धनबाद, शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) के रेडियोलॉजी विभाग में 28 अप्रैल से अल्ट्रासोनोग्राफी (यूएसजी) सेवा को दो पालियों में संचालित किया जायेगा. सोमवार को इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन की ओर से निर्देश जारी किया गया है. अब तक अस्पताल में यूएसजी की सेवा केवल एक ही पाली में उपलब्ध थी. जिसकी वजह से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. खासकर सुबह की पाली में खाली पेट आने वाले मरीजों को प्राथमिकता दी जाती थी, जिससे अन्य मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता था. कई बार तो मरीजों को अगले दिन फिर से आना पड़ता था.

सुबह 8.30 से दोपहर 12 व अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक मिलेगी सेवा

पहली पाली में सुबह 8.30 से दोपहर 12 बजे तक. वहीं अपराह्न तीन बजे से लेकर पांच बजे तक यूएसजी किया जायेगा. इससे मरीजों की भीड़ का दबाव कम होगा और अधिक संख्या में लोगों की जांच समय पर हो सकेगी.

नयी व्यवस्था में सभी तरह की यूएसजी सेवाएं होंगी उपलब्ध

अस्पताल प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया है कि नई व्यवस्था में सभी प्रकार की यूएसजी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि किसी भी मरीज को जांच के लिए भटकना न पड़े. अस्पताल के अधीक्षक डॉ डीके गिंदौरिया ने बताया कि मरीजों की बढ़ती संख्या और उनकी परेशानियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. उन्होंने कहा कि अस्पताल का प्रयास है कि मरीजों को बेहतर और समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जाए. दो पालियों में सेवा शुरू होने से न सिर्फ जांच की प्रक्रिया तेज होगी, बल्कि मरीजों का भरोसा भी स्वास्थ्य सेवाओं पर मजबूत होगा.

यह होंगे लाभ

मरीजों को लंबी कतार और इंतजार से राहत मिलेगी. एक दिन में अधिक संख्या में यूएसजी जांच संभव होगी. सभी प्रकार की अल्ट्रासोनोग्राफी सेवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी. गंभीर मरीजों की समय पर जांच और इलाज में मदद मिलेगी. मरीजों को बार-बार अस्पताल आने की जरूरत कम होगी. अस्पताल में भीड़ प्रबंधन बेहतर होगा. स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और भरोसा बढ़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >