Dhanbad News: प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनेंगे प्रतिभागी : निदेशक

Dhanbad News: बीसीसीएल की कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के तहत भूली टाउनशिप में स्थापित बांस शिल्प कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन.

धनबाद, बीसीसीएल की कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के तहत भूली टाउनशिप में स्थापित बांस शिल्प कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन बुधवार को निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया ने किया. निदेशक श्री रमैया ने कहा कि प्रतिभागियों को समर्पण और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण लेना चाहिए, ताकि वे अपने कौशल को विकसित कर आत्मनिर्भर बन सकें. उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से स्थानीय समुदाय विशेषकर महिलाओं के लिए आजीविका के नये अवसर पैदा होंगे. प्रशिक्षण छह माह तक चलेगा और इसमें बांस शिल्प से जुड़े डिजाइन व उत्पाद निर्माण की तकनीक सिखायी जायेगी. इस परियोजना के तहत असम से विशेषज्ञ प्रशिक्षक बुलाये गये है. यह परियोजना वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए स्वीकृत ‘50 अभ्यर्थियों के लिए बांस शिल्प कौशल विकास प्रशिक्षण’ के अंतर्गत शुरू की गयी है. मौके पर बीसीसीएल के सीएसआर विभागाध्यक्ष सुरेंद्र भूषण व टीम तथा एसीआइसी (आइआइटी, आइएसएम) फाउंडेशन के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

बीसीसीएल में तीन महाप्रबंधकों का तबादला, बस्ताकोला एरिया में नयी पोस्टिंग

धनबाद, बीसीसीएल ने खनन अनुशासन के तीन जीएम स्तर के अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला व पदस्थापन किया है. इस संबंध में बुधवार को कार्यालय आदेश जारी कर दिया गया है. इसके मुताबिक जीएम (माइनिंग) एमडी हाफिजुल कुरैशी को जीएम बस्ताकोला एरिया के पद से स्थानांतरित कर जीएम सिक्योरिटी बनाया गया है. जबकि जीएम (माइनिंग) एमआर श्रीवास्तव, जो अब तक जीएम (सिक्योरिटी) के पद पर कार्यरत थे, उन्हें जीएम (आइइ) के पद पर पदस्थापित किया गया है. वहीं जीएम एसके गायकवाड़ को इसीएल से स्थानांतरित कर बीसीसीएल के बस्ताकोला एरिया में जीएम के पद पर पदस्थापित किया गया है. श्री गायकवाड़ ने छह मार्च को ही बीसीसीएल में योगदान दिया है. बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि संबंधित अधिकारी आगे की जिम्मेदारियों के लिए संबंधित निदेशक को रिपोर्ट करेंगे. साथ ही नये पदस्थापन स्थल पर ज्वाइन करने के 15 दिनों के भीतर अधिकारियों को स्पैरो गोल सेटिंग की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >