Dhanbad News: विसर्जन के दौरान धनबाद शहर में लगा जाम

Dhanbad News: हीरापुर क्षेत्र से लेकर हटिया मोड़, रणधीर वर्मा चौक और उसके आसपास के सड़कों पर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गयी.

शहर में शनिवार को दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान लगे जाम से लोग परेशान रहे. मां की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए बाइक से लेकर बड़ी गाड़ियां झांकियों के साथ निकाली गयीं. शोभायात्राओं के कारण प्रमुख मार्गों पर आवागमन घंटों प्रभावित रहा. हीरापुर क्षेत्र से लेकर हटिया मोड़, रणधीर वर्मा चौक और उसके आसपास के सड़कों पर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गयी. इसके बाद ट्रैफिक नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने सभी गाड़ियों को डायवर्ट किया. इस दौरान एक-दो एंबुलेंस भी इसमें फंसे रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

MAYANK TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >