Dhanbad News: देश की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में कर विशेषज्ञों की भूमिका अहम : सीएमडी

Dhanbad News: धनबाद इनकम टैक्स बार एसोसिएशन ने सेमिनार का किया आयोजन, 58 वर्ष पूरे होने पर दी गयी बधाई.

धनबाद, धनबाद इनकम टैक्स बार एसोसिएशन (डीआईटीबीए) की ओर से सोमवार को कंबाइंड बिल्डिंग स्थित आयकर भवन में सोमवार को सेमिनार का आयोजन किया गया. बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने धनबाद इनकम टैक्स बार एसोसिएशन को उत्कृष्ट सेवा के 58 वर्ष पूरे करने पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में कर विशेषज्ञों की भूमिका महत्वपूर्ण है. कर अनुपालन, सुशासन और उद्योगों की पारदर्शिता को मजबूत करने में टैक्स प्रोफेशनल्स का योगदान अहम होता है. सीएमडी ने धनबाद को देश की ‘कोल कैपिटल’ बताते हुए कहा कि यह शहर भारत के ऊर्जा और औद्योगिक विकास में ऐतिहासिक भूमिका निभाता रहा है. उन्होंने कहा कि बीसीसीएल देश के कोयला और इस्पात क्षेत्र की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास, आर्थिक प्रगति और सतत विकास की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है. सीएमडी श्री अग्रवाल ने उद्योग और कर पेशेवरों के बीच सकारात्मक संवाद और सहयोग को समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि इससे न केवल उद्योगों को मजबूती मिलेगी, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तुषार कांति सत्यपत्ति व राजेश कुमार झा एवं संजीव कश्यप सहित बड़ी संख्या में कर विशेषज्ञ, अधिवक्ता और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े पेशेवर उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >