Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच को मिला डिजिटल हेल्थ सम्मान

Dhanbad News: रांची में आयोजित समारोह में एसएनएमएमसीएच की टीम को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने किया सम्मानित.

धनबाद, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच), धनबाद को डिजिटल हेल्थ सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए बुधवार को सम्मानित किया गया. रांची के बीएनआर चाणक्य स्थित उत्सव हॉल में आयोजित एबीडीएम एचएमआइएस इंटीग्रेशन वर्कशॉप के दौरान यह सम्मान दिया गया. कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने एसएनएमएमसीएच की टीम को प्रशस्ति पत्र और सम्मान देकर उनके कार्यों की सराहना की. सम्मान ग्रहण करने वालों में एसएनएमएमसीएच के डीन सह अधीक्षक डॉ डीके गिंदौरिया, प्राचार्य डॉ आरके महतो, डेंटल विभाग के एचओडी सह एबीडीएम नोडल ऑफिसर डॉ एके शिवम तथा प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर ऋषिका सिन्हा शामिल रहे. सभी ने इस उपलब्धि का श्रेय अस्पताल के समर्पित चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और तकनीकी टीम को दिया. अस्पताल ने मरीजों को डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराने, स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण, डेटा प्रबंधन और ऑनलाइन स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर ढंग से लागू करने में उल्लेखनीय कार्य किया है. इसके चलते एसएनएमएमसीएच को राज्य स्तर पर एक मॉडल संस्थान के रूप में देखा जा रहा है. इस उपलब्धि से जिले में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में नई ऊर्जा मिलेगी. डिजिटल सेवाओं के विस्तार से मरीजों को मिलेगा लाभ : डॉ गिंदौरिया अधीक्षक डॉ डीके गिंदौरिया ने कहा कि डिजिटल हेल्थ सेवाओं के विस्तार से मरीजों को पारदर्शी, तेज और सुलभ उपचार सुविधा मिलेगी. साथ ही भविष्य में टेलीमेडिसिन और ऑनलाइन परामर्श जैसी सेवाओं को और बढ़ावा दिया जाएगा. इससे दूरदराज के मरीजों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >