Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच : एक अप्रैल से दो पालियों में चलेगी ओपीडी

Dhanbad News: बदलेगी व्यवस्था : ग्रीष्मकाल को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने लिया निर्णय, अधीक्षक की ओर से जारी किया गया निर्देश.

धनबाद, शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में ओपीडी की व्यवस्था एक अप्रैल से बदल जायेगी. अस्पताल प्रबंधन ने ग्रीष्मकाल को देखते हुए दो पालियों में ओपीडी चलाने का निर्णय लिया है. इस संबंध में अधीक्षक डॉ डीके गिंदौरिया की ओर से निर्देश जारी कर दिया गया. सुबह आठ से 12 व शाम चार से छह बजे तक बैठेंगे डॉक्टर पहली पाली सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक चलेगी. जबकि दूसरी पाली शाम चार बजे से लेकर छह बजे तक संचालित होगी. इस बदलाव का उद्देश्य मरीजों की भीड़ को नियंत्रित करना और गर्मी के दौरान उन्हें बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है. रजिस्ट्रेशन काउंटर के समय में भी बदलाव ओपीडी के साथ-साथ रजिस्ट्रेशन काउंटर के समय में भी बदलाव किया जा रहा है. एक अप्रैल से नयी व्यवस्था के अनुसार सुबह की पाली के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुला रहेगा. वहीं, शाम की पाली में रजिस्ट्रेशन काउंटर 3.30 बजे से लेकर 5.30 बजे तक खुला रहेगा. इससे मरीजों को समय पर पंजीकरण कराने में सुविधा होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >