Dhanbad News: नियमित रूप से बच्चों को भेजें स्कूल, डिजिटल प्लेटफॉर्म से रखे दूर

Dhanbad News: राजकीयकृत मध्य विद्यालय दुर्गा मंदिर में पीटीएम का आयोजन, वार्षिक परीक्षा परिणाम किया गया घोषित.

धनबाद, राजकीयकृत मध्य विद्यालय दुर्गा मंदिर धनबाद में बुधवार को पीटीएम का आयोजन किया गया. प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार कर्ण ने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, उनकी नियमित उपस्थिति, विद्यालय में संचालित सरकारी योजनाओं तथा विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी अभिभावकों तक पहुंचाना है. उन्होंने बताया कि वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है, जिससे अभिभावक अपने बच्चों की पढ़ाई का मूल्यांकन कर सकते हैं. उन्होंने अभिभावकों से तीन महत्वपूर्ण बातों का पालन करने का आग्रह किया. पहला, बच्चों को समय पर ड्रेस पहनाकर नियमित रूप से विद्यालय भेजें. दूसरा प्रतिदिन बच्चों से यह अवश्य पूछें कि उन्होंने स्कूल में क्या पढ़ा और कोई होमवर्क मिला या नहीं. तीसरा बच्चों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से दूर रखें. वरीय शिक्षक राज कुमार वर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, स्कूल बैग, कॉपी, स्कूल किट, छात्रवृत्ति राशि तथा साइकिल जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं. पीटीएम को सफल बनाने में चिंतामणि कुमारी, रीना कुमारी, माधुरी कुमारी, धीरज कुमार, शुभम लाल दास सहित अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. बच्चों को किया गया सम्मानित : वार्षिक परीक्षाफल का परिणाम विद्यालय के प्रार्थना सत्र में जारी किया गया. मुख्य रूप से मौजूद वार्ड 25 के पार्षद प्रियरंजन ने कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया. कहा कि यह परिणाम आपको आगे की कक्षाओं में और भी बेहतर करने की प्रेरणा देगा. सर्वश्रेष्ठ उपस्थिति के लिए आहिल कुमार, सर्वश्रेष्ठ बाल संसद के रूप में आशा कुमारी, सर्वश्रेष्ठ हाउस कप्तान के रूप में सोनाक्षी कुमारी, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में पूनम कुमारी, सर्वश्रेष्ठ अंक पाने के लिए वैभवी कुमारी को सम्मानित किया गया. मौके पर शिक्षक अमित कुमार गुप्ता, माला, बबीता आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >