Dhanbad News: सदर अस्पताल : एमएनसीयू में गंभीर नवजातों का इलाज शुरू

Dhanbad News: 14 मार्च को केंद्र के विधिवत उद्घाटन की तैयारी, सदर अस्पताल में जगह की कमी व मरीजों की संख्या कम रहने के कारण स्पेशल न्यू बॉर्न केयर यूनिट को एसएनएमएमसीएच शिफ्ट कर दिया गया था.

धनबाद, सदर अस्पताल में मदर न्यू बॉर्न केयर यूनिट (एमएनसीयू) में गंभीर नवजातों का मंगलवार से इलाज शुरू कर दिया गया. सोमवार की रात से मंगलवार की सुबह तक अस्पताल में जन्मे दो गंभीर नवजात को केंद्र में भर्ती कर चिकित्सा सुविधा दी गयी. हालांकि, 14 मार्च को केंद्र के विधिवत उद्घाटन की तैयारी है. अबतक सदर अस्पताल में गंभीर नवजात शिशुओं के इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं थी. ऐसे में शिशुओं को एंबुलेंस से एसएनएमएमसीएच भेजा जाता है. इससे इलाज में देरी के अलावा कई बार समय पर उच्चस्तरीय देखभाल नहीं मिलने से नवजात की जान पर भी बन आती थी. ज्ञात हो कि कई वर्ष पूर्व सदर अस्पताल में जगह की कमी व मरीजों की संख्या कम रहने के कारण स्पेशल न्यू बॉर्न केयर यूनिट को एसएनएमएमसीएच शिफ्ट कर दिया गया था. बाद में सदर अस्पताल में प्रसव के बढ़ते आंकड़ों के साथ नवजातों के इलाज में परेशानी होने पर एसएनसीयू की मांग लंबे समय से की जा रही थी. अस्पताल में निर्मित एसएनसीयू के लिए ओपन केयर सिस्टम रेडिएंट वार्मर, सेल्फ इंफ्लेटिंग बैग, वीडियो लैरिंजोस्कोप, फोटोथेरेपी एलइडी, टी-पीस रिससिटेटर, सक्शन मशीन, सिरिंज पंप, बबल सीपीएपी, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, मल्टीपैरा मॉनिटर, पल्स ऑक्सीमीटर, मोबाइल एक्स-रे समेत कुल 41 प्रकार के अत्याधुनिक उपकरण व अन्य सामग्री खरीदी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >