Dhanbad News: लोक अदालत में 1.72 करोड़ रुपये से अधिक की रिकवरी

Dhanbad News: 104 वादों का किया गया निपटारा, सर्वाधिक सड़क दुर्घटना से संबंधित मामलों का निपटारा कर एक करोड़ 62 लाख की रिकवरी की गयी.

धनबाद, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण निकेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर शनिवार को सिविल कोर्ट धनबाद में लोक अदालत का आयोजन किया गया. लोक अदालत में नौ बेचों का गठन किया गया, जिसमें 104 वादों का निपटारा कर एक करोड़ 72 लाख 25 हजार छह सौ रुपये की रिकवरी की गयी. इस दौरान सड़क दुर्घटना से संबंधित सर्वाधिक 10 मामलों का निपटारा किया गए, जिसमें एक करोड़ 62 लाख की रिकवरी की गयी. यह जानकारी डालसा की प्रभारी सचिव निर्मला बारला ने दी.

आर्म्स एक्ट के मामले में देवेंद्र व चंदन की जमानत पर हुई सुनवाई

अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपित जेल में बंद देवेंद्र सिंह की नियमित व चंदन कुमार सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय पारस कुमार सिन्हा की अदालत में हुई. अदालत ने केस डायरी अवलोकन करने के लिए सुनवाई की अगली तिथि नौ अप्रैल मुकर्रर कर दी. बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता जया कुमार व आयुष सिन्हा ने पैरवी की. ज्ञात हो कि 16 जनवरी को धनबाद थाने के अवर निरीक्षक विवेकानंद श्रीवास्तव की शिकायत पर प्राथमिकी कांड संख्या 31/26 दर्ज की गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >