Dhanbad News: धनबाद में चूहा मारने वाली दवा पर बैन, बेचने वाले पर होगी कार्रवाई

Dhanbad News: कृषि विभाग ने पीला फॉस्फोरस युक्त दवा तुरंत हटाने के दिये निर्देश, बाजार में बेचना या रखना दोनों ही गलत माना जाएगा.

धनबाद, जिले में पीला फॉस्फोरस (फॉस्फोरस पेस्ट) से बनी चूहामार दवा की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गयी है. कृषि विभाग ने इसे बेहद खतरनाक बताते हुए कहा है कि इसकी थोड़ी सी मात्रा भी किसी की जान ले सकती है. यही वजह है कि अब इसे बाजार में बेचना या रखना दोनों ही गलत माना जाएगा. इसे लेकर विभाग ने गुरुवार को निर्देश जारी किया. जिले के सभी कीटनाशक दुकानदारों को कहा गया है कि वे तुरंत अपने स्टॉक से इस दवा को हटा दें. सिर्फ दुकान ही नहीं, ऑनलाइन बेचने वाले प्लेटफॉर्म को भी इसे हटाना होगा. विभाग का कहना है कि यह दवा नियमों के तहत मान्य नहीं है, इसलिए इसकी बिक्री पर पूरी तरह रोक जरूरी है.

जरा सी लापरवाही पड़ सकती है भारी

जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा ने बताया कि पीला फॉस्फोरस बेहद जहरीला होता है व इसका असर बहुत तेजी से होता है. कई मामलों में यह सीधे जानलेवा साबित हुआ है. इसलिए इसे इस्तेमाल करना भी जोखिम भरा है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर कहीं यह दवा बिकती दिखे, तो तुरंत कृषि विभाग या नजदीकी अधिकारी को जानकारी दें. अगर कोई दुकानदार चोरी-छिपे इसे बेचते पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >