Dhanbad News: क्वालिटी कोल डिस्पैच बीसीसीएल की प्राथमिकता : डीटी

Dhanbad News: ऑल इंडिया डिप्लोमा इंजीनियर्स एंड ऑफिशियल एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने बीसीसीएल के डीटी से की वार्ता.

धनबाद, ऑल इंडिया डिप्लोमा इंजीनियर्स एंड ऑफिशियल एसोसिएशन (एआइडीइओए) के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को बीसीसीएल के निदेशक तकनीकी (परिचालन) संजय सिंह से कोयला भवन स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने कंपनी हित से जुड़े पांच सूत्रीय मुद्दों को लेकर डीटी श्री सिंह से वार्ता की. डीटी श्री सिंह ने कहा कि क्वालिटी कोल डिस्पैच कंपनी की प्राथमिकता है. ऐसे में उत्पादन और क्वालिटी में सुधार के लिए क्षेत्रीय स्तर पर माइनिंग सुपरवाइजरी स्टाफ के साथ अलग-अलग बैठकें आयोजित की जायेगी. इन बैठकों में संबंधित क्षेत्रों के एआइडीइओए के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया जायेगा, ताकि जमीनी अनुभवों और तकनीकी सुझावों के आधार पर कार्यप्रणाली में आवश्यक सुधार किया जा सके. प्रतिनिधिमंडल के नेतृत्व कर रहे एआइडीइओए के महामंत्री कुश कुमार सिंह ने संगठन की ओर से प्रबंधन को आश्वस्त किया कि संगठन हमेशा कंपनी के हित में कार्य करता रहा है और भविष्य में भी हर परिस्थिति में कंपनी के साथ खड़ा रहेगा. वार्ता में विजय यादव, वाईके सिंह, रवि ओंकार, अरुण दुबे, उमाकांत राय, शिव शंकर महतो, राकेश प्रसाद सिंहा, अमित झा, अमित नारायण, अमित कुमार सिंह, बीगू साव, बालेश्वर पंडित, रंजय सिंह, गोपाल गोराई व धनंजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >