Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच में सीट बढ़ाने की तैयारी तेज

Dhanbad News: एसीएस अजय कुमार सिंह ने की समीक्षा, एमबीबीएस व पीजी सीट बढ़ाने के लिए संसाधन सुदृढ़ करने पर जोर.

धनबाद, शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में एमबीबीएस व पीजी सीटों में बढ़ोतरी की दिशा में प्रयास तेज हो गये हैं. इसी क्रम में बुधवार को रांची में स्वास्थ्य चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य और अधीक्षकों के साथ बैठक आयोजित की गयी. बैठक में धनबाद से एसएनएमएमसीएच के प्राचार्य डॉ आरके महतो और अधीक्षक डॉ डीके गिंदौरिया भी शामिल हुए.

मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों के सुचारु संचालन, आधारभूत संरचना की मजबूती और सीट वृद्धि से जुड़ी आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. एसीएस ने विशेष रूप से मैनपावर, अत्याधुनिक मशीनों और अन्य जरूरी संसाधनों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने निर्देश दिया कि मेडिकल कॉलेजों में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक मानकों को पूरा किया जाए.

मैनपावर बढ़ाने व मशीनों की खरीदारी के दिये संकेत

सूत्रों के अनुसार एसएनएमएमसीएच में सीट बढ़ाने के लिए डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और तकनीकी कर्मियों की संख्या में इजाफा किया जा सकता है. इसके साथ ही नये उपकरणों की खरीद, विभागों के सुदृढ़ीकरण और इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार पर भी जोर दिया जा रहा है. संभावना जतायी जा रही है कि भविष्य में एसएनएमएमसीएच में मैनपावर, मशीनों और अन्य संसाधनों में व्यापक वृद्धि देखने को मिलेगी. इससे मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर होगी. साथ ही मरीजों को भी उन्नत और सुलभ इलाज की सुविधा मिल सकेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >