Dhanbad News: थाना व अंचल कार्यालयों को मिले आधुनिक वाहन

Dhanbad News: डीसी और एसएसपी ने 40 वाहनों को किया रवाना, बोले : नये वाहनों के शामिल होने से पुलिस की कार्यक्षमता में होगी वृद्धि, आने वाले वित्तीय वर्ष में और भी वाहन मिलेंगे.

धनबाद, जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार की ओर से धनबाद पुलिस को उपलब्ध कराये गये 40 आधुनिक वाहनों को सोमवार को पुलिस लाइन से रवाना किया गया. आयोजित कार्यक्रम में डीसी आदित्य रंजन व एसएसपी प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान सभी वाहनों को जिले के विभिन्न थाना और पुलिस अंचल कार्यालयों के लिए आवंटित किया गया.

दुर्गा पूजा से पहले प्रमुख चौक-चौराहों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

डीसी श्री रंजन ने कहा कि नये वाहनों के शामिल होने से पुलिस की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और शहर के साथ-साथ सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी. कहा कि जिला प्रशासन द्वारा पुलिस को आवश्यक संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराये जा रहे हैं ताकि जिले में बेहतर कानून-व्यवस्था कायम रखी जा सके. उन्होंने यह भी बताया कि जिले के प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है और लक्ष्य है कि दुर्गा पूजा से पहले इन्हें स्थापित कर दिया जाये

पुलिस पेट्रोलिंग और प्रभावी होगी

एसएसपी श्री कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा राज्य के सभी जिलों को नये वाहन आवंटित किये गये हैं. इसी क्रम में धनबाद को 40 चार पहिया वाहन प्राप्त हुए हैं, जिन्हें विभिन्न थाना और अंचल कार्यालयों में तैनात किया गया है. इसके अतिरिक्त धनबाद पुलिस को 45 बाइक भी उपलब्ध करायी गयी, जिनका उपयोग विशेष रूप से गश्त और त्वरित कार्रवाई के लिए किया जाएगा. वित्तीय वर्ष में भी धनबाद पुलिस को और नये वाहन मिलने की संभावना है. कहा कि सभी वाहनों के सही संचालन और रखरखाव के लिए संबंधित पदाधिकारियों और वाहन चालकों को दिशा-निर्देश दिये गये हैं. बताया कि इन वाहनों के माध्यम से पुलिस की पेट्रोलिंग और भी प्रभावी होगी, जिससे आम लोगों में सुरक्षा का भाव मजबूत होगा. मौके पर ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, नगर आयुक्त आशीष गंगवार, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, एसडीएम लोकेश बारांगे, डीएसपी मुख्यालय डीएन बंका, एसडीपीओ बाघमारा पुरुषोत्तम कुमार सिंह, डीएसपी साइबर संजीव कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान उपस्थित थे.

थाना व पुलिस अंचल कार्यालयों को मिले वाहनों की संख्या

राजगंज थाना 1, तोपचांची थाना 1, बाघमारा थाना 1, हरिहरपुर थाना 1, कतरास थाना 1, निरसा थाना 1, पंचेत ओपी 1, टुंडी थाना 1, पूर्वी टुंडी थाना 1, पुलिस केंद्र, धनबाद 1, गोविन्दपुर अंचल 1, जोड़ापोखर अंचल 1, सिंदरी अंचल 1, केंदुआडीह अंचल 1, कतरास अंचल 1, तोपचांची अंचल 1, निरसा अंचल 1, महुदा अंचल 1, टुंडी अंचल 1, चिरकुंडा थाना 1, धनबाद थाना 2, सरायढेला थाना 2, बैंकमोड़ थाना 1, धनसार थाना 1, भूली ओपी 1, गोविंदपुर थाना 1, बरवाअड्डा थाना 1, जोड़ापोखर थाना 1, झरिया थाना 1, बलियापुर थाना 1, पुटकी थाना 1, केंदुआडीह थाना 1, जोगता थाना 1, लोयाबाद थाना 1, महुदा थाना 1, मधुबन थाना 1, तेतुलमारी थाना 1, बरोरा थाना 1 वाहन प्रतिनियुक्त किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >